Sunday 15 January 2023

वो समंदर का किनारा…


वो समंदर का किनारावो लहरों से बातें
दूसरे छोर पे धरा से मिलन को वो वादे,

वो हर आती लहर को देख के भाग जाना
और जाती लहर में महसूस करना रेत का सरकना
फिर उसी रेत पर ख़्वाबो केपरियों के टीलों को घड़ना,
और अगली लहर को समर्पित उन टीलों को करना

अपने ही कदमों के चिन्हों पर चलना,
भीगे किनारों पर सीपियों को इकट्ठा करना,
वो किनारों पर किरणों का छन के बिखरना,
वो बढ़ती घटती लहरों संग दिल का धड़कना,

वो बचपन का दौर याद आता है मुझको
ये सब देख केअपने बच्चों की हरकतों में,

आओ चल-चले हम उसी दौर में,
जहां बस ऐसा ही एक समाँ हो,
ख़ुशियों काख़्वाबों काखूबसूरत जहां हो,
ना कल की फ़िकर होना कल का ज़िकर हो,
अभी मेंआज मेंजीने की बस ग़रज़ हो,
आओ चल चले हम उसी दौर में फिर ।।।


वो समंदर का किनारा…

वो   समंदर   का   किनारा ,  वो   लहरों   से   बातें ,  दूसरे   छोर   पे   धरा   से   मिलन   को   वो   वादे , वो   हर   आती   लहर   को   देख ...